भाजपा ने देश को बेरोजगारी दिया, कांग्रेस का भर्ती विधान घोषणा पत्र युवाओं का भविष्य संवारेगा- अंकुर वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने शनिवार को पार्टी द्वारा जारी ‘भर्ती विधान’ शीर्षक से जारी घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि पार्टी जनहित के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गो की एकजुटता से जीत दर्ज करेगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अंकुर वर्मा ने कहा कि ‘भर्ती विधान’’ शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं।  भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि   प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी की नीतियों की वजह से अपने रोजगार गवां दिए हैं। भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है, जहां सारे छोटे व्यवसायों की कमर तोड़कर देश का सारा धन चार-छः पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया जाए। कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। छोटे छोटे व्यवसाय यूपी की शक्ति हैं, जो बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं, हम उन्हें पुनर्जीवित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन। कांग्रेस ऐसे काम कभी नहीं कर सकती। आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती। भाजपा ने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी। हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है। अंकुर वर्मा ने कहा कि  आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे और परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों तक बस व रेल यात्रा मुफ्त होगी।  उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। कांग्रेस की सरकार आनेपर यह बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा और छात्रवृत्ति का दायरा व राशि भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए व युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा, जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए। यह घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश में बदलाव और विकास का नया समर्थ माध्यम बनेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर