सपा ने जारी कर दी 159 उम्मीदवारों की सूची, स्वामी प्रसाद मौर्या का का बेटा सूची से बाहर

कबीर बस्ती न्यूज:
लखनऊ: सपा ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में 159 उम्मीदवारों के नाम हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आजम खान को रामपुर से और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को स्वार सीट से टिकट दी गई है। आजम खान जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम स्वामी प्रसाद मौर्या का है, जिनके बेटे को टिकट नहीं दिया गया है।
सपा ने सूची में 30 मुस्लिमों और 12 यादवों को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नाहिद हसन के नामांकन को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए कैराना विधायक नाहिद हसन का नामांकन सपा के उम्मीदवार के रूप में मंजूर कर लिया गया है।बताते चलें कि नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थी। सोमवार को सभी अटकलों पर विराम लग गया। कैराना विधानसभा क्षेत्र से नाहिद हसन ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने साधा निशाना-
सपा की सूची जारी होते ही भाजपा ने निशाना साधा। कहा दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश की दंगा कराने की मंशा है। भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने नाहिद हसन को कैराना से टिकट देने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश का पाकिस्तान प्रेम उछल-उछल कर सामने आया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर