विविध कार्यक्रमों के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : 73वॉ गणतन्त्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान हुआ तथा संविधान का संकल्प दिलाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी, देशभक्ति गीत गाये गये। अधिकारियों, संभ्रान्त नागरिको द्वारा मुख्यालय के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरूषों के मूर्तियो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मण्डलायुक्त कार्यालय पर मण्डलायुक्त गोविंद राजू एन.एस. ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं संविधान का संकल्प दिलाने के बाद मण्डलायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ तथा देश के सभी नागरिको को राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि हमारे संविधान में मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। केन्द्र एंव राज्य सरकारों के बीच समन्वित संबंध के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्त बनाये गये है।
पुलिस लाईन में पुलिस परेड की सलामी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने लिया। इस अवसर पर उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सेना एंव पुलिस बल के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में देश कोविड महामारी से ग्रसित है। देश के नागरिको को इससे बचाने के लिए टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जा रहा है।  इस अवसर पर उन्होने परेड का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया। आईजी राजेश मोदक डी राव ने मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज, श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कालेज, मिस्टीरियस डांस एकेडमी पुलिस लाईन के वामासारथी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर जिला जज विनोद कुमार, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी, श्रीमती ज्योति मोदक, श्रीमती आकांक्षा गुप्ता, डा. श्रेया, श्रीमती निशा चौधरी, सीओ आलोक प्रसाद, मोहनलाल, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय, पुलिस, राजस्व, विकास विभाग के अधिकारीगण तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित रहें।
गणतंत्र दिवस के पावनपर्व पर कलेक्टेªट में जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात् उपस्थित लोगों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलायी।
समारोह को अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, मुख्य कोषाधिकारी डा. श्रीनिवास त्रिपाठी, अपर एसडीएम अतुल आनन्द, शैलेष दूबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए प्रतिभागी छात्राओं व शिक्षिका पूर्णिमा श्रीवास्तव को एडीएम अभय कुमार मिश्र ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर अपर उप मजिस्टेªट सूरज यादव, सरदार जगवीर सिंह, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, के.के. उपाध्याय, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सतेन्द्र पाण्डेय, राजेश मौर्य, रईस अहमद, फैजान अहमद, सुनील शाह, सीमा सिंह, नाजिर मो0 मुजतवा, रंगीलाल, काजी अनवार, साजमा खातून, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, उर्मिला तिवारी, रेनू श्रीवास्तव तथा सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर स्वीप आईकान डा. श्रेया, परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, रामदुलार, सावित्री देवी, प्रेमचन्द्र प्रजापति, संदीप वर्मा, डा. राजेश, डॉ. अश्वनी तिवारी, देवेन्द्र सिंह, विनय तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर