स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा नेता जितेन्द्र पाल एवं उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्तीः मूड़घाट चौराहे पर पूर्व श्रम मंत्री एवं फाजिलनगर के सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा नेता जितेन्द्र पाल एवं उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री मौर्य अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। संक्षिप्त मुलाकात में समर्थकों से उन्होने कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जनता अहंकारी सत्ता से ऊब चुकी है। भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति ने जनता को बहुत निराश किया है।

समग्र विकास की कल्पना संकीर्ण मानसिकता की भेंट चढ़ गयी है। समाज को तरह तरह से बांटकर जनता को गुमराह किया गया। पांच साल पूरा होने पर अब नेताओं को जवाब देना पड़ रहा है तो वे मुंह छिपाते फिर रहे हैं। उन्होने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश सरकार की अधूरी परियोजनायें पूरी होंगी और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास होगा। जितेन्द्र पाल ने विश्वास दिलाया कि पार्टी नेतृत्व और उनके द्वारा जो निर्देश होंगे उन पर अक्षरशः अमल किया जायेगा।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नागेन्द्र पाल, राहुल पाल, संजीव पाल, चन्द्रभान चौधरी, मो. सलीम, विजय प्रकाश चौधरी, विक्रम गौतम, मूलचन्द भगत, रामशंकर यादव, कृतिक कुमार, संतोष कुमार तिवारी, बालमुकुन्द चौधरी, बीरबहादुर चौधरी, राकेश चौधरी, आलोक चौधरी, रमेश सिंह, नीरज सिंह, रविकांत विश्वकर्मा, संदीप सिंह, अमित पाल, रमेश गुप्ता, रामभवन, रामचन्द्र यादव, इरशाद अहमद, सर्वेश वर्मा, जयप्रकाश यादव, शिवभोले, विभाकर शुक्ल, प्रमोद राजभर, तनमीश अलवी, राजाराम गौड़, गुड्डू मंसूरी, जिब्बू खान, एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर