Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

श्रवण कुमार की रचना बुक आफ रिकार्ड में शामिल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रूधौली  विकास खण्ड के लखनपुरवा निवासी युवा साहित्यकार, कवि श्रवण कुमार दूबे की राष्ट्रभक्ति से ओत प्रेात रचना ओ.एम.जी. बुक आफ रिकार्डस में शामिल हुई है। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित देश प्रेम को समर्पित यह साझा काव्य संग्रह लाने का संकल्प प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा लिया गया। पुस्तक में सम्पूर्ण भारत के 75 रचनाकारो की 75 रचनाएँ शामिल की गई। पांच दिन के भीतर पुस्तक बनने का अनूठा रिकार्ड प्राची डिजिटल पब्लिकेशन के द्वारा बनाया गया। श्रवण कुमार दूबे की रचना को टाप  20 में स्थान मिला। इस बुक का सम्पादन दीपा मिश्रा, राजीव कुमार झा, प्रीति चौधरी, लक्ष्मण सिंह और प्रेरणा पारिश ने किया है। उनकी रचना ‘ धन्य हमारी मातृ भूमि, यह भारत देश महान है, विश्व गुरू कहलाने वाला बड़ी अनोखी शान है’ को सराहना मिली।
बताते चले कि इससे पूर्व श्रवण कुमार दूबे को साझा काव्य संग्रह ’’अनामिका’’ के लिए अनामिका सम्मान 2021, उडान, साझा विविधा संग्रह के लिए उड़ान सम्मान 2021 तथा मातृ छाया साझा काव्य संकलन के लिए मातृछाया सम्मान 2021 मिल चुका है। वर्तमान मे ग्राम्य विकास विभाग मे कार्यरत श्री दूबे द्वारा सहसम्पादित पुस्तक क्षितिज के पार प्रक्रिया में है जिसमें देश के राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के कवि शामिल है।
कवि श्रवण कुमार की इस सफलता पर अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।