पति-पत्नी के विवाद मे पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर अपना जीवन लीला किया समाप्त

मौके पर जांच पडताल मे जुटी पुलिस

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: रहीमाबाद पति पत्नी में आपसी विवाद को लेकर पति ने पति ने पत्नी को गोली मार दी खुद गोली मारी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव वालों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कुमार सहित क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेन्द्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया परिजनों को ढांढस बंधाया।
ज्ञात हो कि माल थाना क्षेत्र के कनवा खेड़ा निवासी चंद भान अपनी बाइक स्पलेंडर यू पी 32 जे यू 5270 से अपनी ससुराल मलिहाबाद थाना क्षेत्र के जिंदौर के मजरे लालता खेड़ा मे दोपहर करीब तीन बजे आया था। इसी दौरान पत्नी को ससुराल कनवा खेड़ा ले जाने को लेकर पति पत्नी के वाद विवाद इतना बढ़ गया कि शाम लगभग छह बजे तमंचा से पत्नी लगभग तीस साल चांदनी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके बाद अपने आप को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। म्रतक की एक पुत्री दो साल की श्रेष्टी है।
मृतका की मां गुरर्गा देवी ने बताया कि मेरी बेटी चांदनी की शादी तीन साल पहले माल थाना क्षेत्र के कनवा खेड़ा गांव में हुई थी।
बेटी बीमार होने के कारण लगभग डेढ़ माह पहले लालता खेड़ा आई थी। घटना के समय गुरु दीन मजदूरी करने लखनऊ गये थे दो बेटे सुशील कुमार व अनिल कुमार चंदी गढ़ में रह कर मेहनत मजदूरी करते हैं।
म्रतक की बहन सरिता ने बताया कि चंद भान एक लौता भाई था तीन बहनें हैं बचपन में मां का निधन हो गया था। गर्भ पात व ससुराल जाने को लेकर विवाद था चंद भान उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र में लूट हत्या अपहरण जैसे अपराधिक मामले में जेल जा चुका है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर