सामाजिक कार्यों को बखूबी अंजाम देने के लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत: डा. श्रेया

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सामाजिक संगठनों के सहयोग से नवसृजित रोटी कपड़ा बैंक की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी एवं स्वीप आईकॉन डा. श्रेया के आवाह्न पर फल, बिस्कुट, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति ने वृद्धा आश्रम की व्यवस्था का निरीक्षण कर अलाव के लिये पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

डा. श्रेया ने कहा एक आवाह्न पर सामाजिक संगठन एक मंच पर आये, इसके लिये उनकी जितनी सराहना की जाये कम है। सामाजिक कार्यों को बखूबी अंजाम देने के लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। इस अवसर पर चित्रांश क्लब के राजेश चित्रगुप्त, राजेश श्रीवास्तव, रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के मयंक श्रीवास्तव, मिशन पर्यावरण संरक्षण के डा. शिवप्रसाद एवं रामसजन यादव, अशोक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, रामचरित्र चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, वृद्धा आश्रम के संचालक, प्रभारी आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर