हर्रैया विधानसभा में दो तथा बस्ती सदर में 6 मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव अनुमोदित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 307 हर्रैया विधानसभा में दो तथा 310 बस्ती सदर में 6 मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। उक्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि हर्रैया में 241 एवं 242-प्राथमिक विद्यालय पकड़ी संग्राम, कक्ष संख्या एक एवं दो को 241 एवं 242-भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय श्री राम नारायन सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय लकड़ी पांडेय के कक्ष संख्या 1 एवं 2 में शिफ्ट कर दिया गया है।
उन्होने बताया कि बस्ती सदर में आर्य कन्या इण्टर कालेज बभनगॉवा में स्थापित मतदेय स्थल 166 अब प्राथमिक विद्यालय पिकौराबक्स नगर क्षेत्र बस्ती में शिफ्ट हो गया है। मतदेय स्थल संख्या 167, 168, 169 एवं 170, जो आर्य कन्या इण्टर कालेज बभनगॉवा के कक्ष संख्या 6, 7, 8 एवं 9 में था, अब उच्च प्राथमिक विद्यालय गॉधीनगर, नगर क्षेत्र बस्ती के कक्ष संख्या 1, 2, 3 एंव 4 में स्थापित किया गया है। उन्होने बताया कि 408-  प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर कक्ष संख्या-2 अब 408-पंचायत भवन, पगार में स्थापित कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर