कानपुर: 800 फर्जी आधारकार्ड और 11 हजार से ज्यादा फर्जी एक्टिवेट सिम के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

कानपुर: चकेरी पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ पुलिस ने 11 हजार से ज्यादा फर्जी एक्टिवेट सिम से अपराध करने वाले गैंग का खुलासा किया है। वही 800 फर्जी आधारकार्ड के साथ 2 शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है जहाँ एक ट्रांर्सपोटर शानू खान ने 20 हजार की ठगी का मामला दर्ज कराया था। वही मामले पर संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की तो एक ही नम्बर पर दो हजार से अधिक सिम एक्टिवेट होने की जानकारी हुई। मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि वोडाफोन कम्पनी के डिस्टीब्यूटर अभिषेक मिश्रा और हर्षित मिश्रा लोगों की फ़ोटो स्टोर करके डिजिटल आधार प्रिंट ऑनलाइन बेबसाइट से फर्जी आधार तैयार करते थे और उन्ही से सिम एक्टिवेट कर महंगे दामों में बेंचते थे जिनसे अपराध किया जा रहा थावही पकड़े गए शातिरों के पास से आठ सौ ज्यादा फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैवही गैंग से जुड़े अन्य लोगो की तलाश की जा रही है ।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर