Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ट्रांसपोर्ट नगर और चिनहट इलाके में भीषण आग 6 दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ:  सरोजनीनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर और चिनहट इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आईं। ट्रांसपोर्ट नगर में आग ने छह दुकानों को जलाकर राख कर दिया, जबकि चिनहट स्थित प्लाईवुड की फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

कानपुर रोड के एलडीए कॉलोनी निवासी राजेंद्र उर्फ राजू का सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर आठ में आटो गैराज है। रात करीब 12 बजे राजू के गैराज से अचानक धुआं और तेज लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया मगर हवा के तेज झोकों के चलते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे राजू गैराज के बगल में टायर सर्विस की दुकान चलाने वाले मोहम्मद जुल्फिकार, जवाहरलाल लोहार, जगदीश कमानी, रियाज मोटर मकैनिक और शकील मोटर गैरेज में भी आग लग गई। इन्हीं दुकानों के पास में खड़े दो ट्रक भी लपटों की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगे। दुकानों और ट्रकों से उठती लपटों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची और सरोजनीनगर फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। कुछ देर में ही दो दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। आग की भयावहता देख चार और दमकल बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

प्लाईवुड फैक्ट्री के स्टीम रूम से उठी चिंगारी से लगी आग

चिनहट के तिवारीगंंज स्थित आसाम प्लाईवुड फैक्ट्री के स्टीम रूम से एकाएक धुआं और आग की लपटें निकलती देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू किया। कर्मचारियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख भागकर बाहर निकले और दमकल को सूचना दी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमघोंटू धुआं चारों ओर फैल गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगीं। कर्मचारी आनन फानन फैक्ट्री के आस पास से हटकर खुले स्थान पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गोमतीनगर और इंदिरानगर फायर स्टेशन से कर्मचारी करीब पांच गाड़ियां लेकर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते काबू पा लिया गया था। आग स्टीम रूम में जहां प्लाई सुखाई जाती है वहां पर किन्हीं कारणों से लगी थी। फैक्ट्री की एनओसी नहीं थी और न ही उसमे अग्नि सुरक्षा के उपकरण लगे थे। फैक्ट्री मालिक को नोटिस देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।