अवैध शस्त्र का भंडाफोड: भारी बरामदगी के साथ एक शस्त्र मेकर धराया

 कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ : थाना चिनहट व डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध तमंचा निर्माण करने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 01 अदद तमंचा 315 बोर (चालू हालत), 02अदद तमंचा 315 बोर अर्ध निर्मित, 04 अदद कारतूस 315 बोर जिंदा, 01 अदद तमंचा 12 बोर चालू हालत तथा तमंचा तैयार करने के विभिन्न उपकरणों के साथ एक पेशेवर अपराधी गिरफ्तार।

थाना चिनहट व डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध तमंचा निर्माण करने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक पेशेवर अपराधी राजेश विश्वकर्मा उर्फ सिल्ले पुत्र देवकली निवासी पोखरा महाराजगंज थाना हैदरगंज जिला बाराबंकी उम्र 40 वर्ष को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर (चालू हालत), 02अदद तमंचा 315 बोर अर्धनिर्मित, 04 अदद कारतूस 315 बोर जिंदाबाद व 01अदद तमंचा 12 बोर चालू हालत तथा तमंचा तैयार करने के विभिन्न उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर थाना चिनहट पर मुकदमा अपराध संख्या 130/2022 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चिनहट के अमराई गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कोठरी में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चला रहा है।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोखरा महाराजगंज निवासी राजेश विश्वकर्मा बताया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल दो बदमाश सलामत व मंगरू फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक 12 बोर तमंचा, दो अर्धनिर्मित तमंचा के अलावा अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन