मेधा पूछेगी प्रत्याशियों से जमीनी सवाल, नोटा पर मतदान के लिये करेंगे जागरूक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोहिया काम्पलेक्स के परिसर में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जमीनी मुद्दों पर प्रत्याशियों से सवाल पूंछने, छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति आदि पर ध्यानाकर्षण  एवं नोटा के लिये मतदान हेतु प्रेरित किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी  ने कहा कि मेधा संस्थापक पूर्व आईएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने सर्वोच्च न्यायालय तक मुकदमा लड़कर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति का मार्ग प्रशस्त किया था किन्तु न्यायपालिका के निर्देश के बावजूद पात्र लाखों छात्रों को इस सुविधा से वंचित कर दिया गया। यही नहीं दलित उत्पीड़न के नाम पर सवर्णो को मनगढन्त मामलों में फंसाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इन सवालों को लेकर मेधा प्रत्याशियोें से सवाल करने के साथ ही प्रत्याशियों की असहमति पर नोटा पर मतदान के लिये जागरूकता अभियान चला रही है। कहा कि जातिमुक्त संविधान व्यवस्था कायम करने, आरक्षण का लाभ एक बार ही दिये जाने, एकल पद आरक्षण समाप्त किये जाने आदि के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाये जा रहे हैं।
बैठक में राहुल तिवारी, कमलेश दूबे, हरीश ओझा, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’ मनीष पाण्डेय, गिरेश्वर उपाध्याय आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन