Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रोटरी ग्रेटर ने किया शत प्रतिशत मतदान का आवाहन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रोटरी  इन्टरनेशनल के 117 एनवरसिरी के अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के द्वारा  शहर के एक ढाबे पर आयोजन कर उसे केक काटकर उत्सव के रूप में  मनाया गया। इसी कड़ी में लोगों से शत प्रतिशत मतदान का आवाहन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन एल.के. पान्डेय ने बताया कि 23 फरवरी 1905 रोटरी  का गठन करके बैठक की गयी थी।  क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन डाक्टर वी के वर्मा ने कहा कि  रोटरी के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य किये जा रहे हैं ।  उन्होने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। इसमें लोग शत प्रतिशत मतदान कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
इस कार्यक्रम में 3 मार्च को होने वाले मतदान दिवस के लिए क्लब के द्वारा लोगों को मतदान करने हेतु उपस्थित सभी लोगों को  जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गयी । कहा कि  अपने परिवार तथा पड़ोसियों को साथ लेकर पोलिंगबूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। क्लब की बैठक में सर्व सम्मत से  रोटेरियन कवीश अबरोल को सत्र 22-23 के  लिए  क्लब का सचिव चुना गया ।
इस अवसर पर  रोटेरियन  मुनुरुद्दीन अहमद,  टी. एस. श्रीवास्तव, अच्युत अग्रवाल, विनोद अग्रहरि, बिमल तुलस्यान, वामिक मिराज, सचिन चौरसिया,  राजेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।