यूक्रेन में मौत का ताण्डव: हमलों में मारे जा रहे हैं बेकसूर आम नागरिक, अब तक यूक्रेन के 137 लोगों को उतार दिया मौत के घाट

 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है रूस के इस बर्बर हमले का एक वीडियो 

कबीर बस्ती न्यूजः

नई दिल्ली: यूक्रेन में तबाही का मंजर चारों तरफ देखने को मिल रहा है. यहां पर रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर यूक्रेन के अहम ठिकानों को तबाह करने में लगी हुई है. मिसाइल हमलों के साथ रूसी टैंकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है. इन हमलों में आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर रूस के इस बर्बर हमले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक साइकिल सवार सड़क पर जा रहा होता है. जहां वह साइकिल चला रहा है वह एक रिहायशी इलाका देखने में लग रहा है. यहां पर सड़क किनारे वाहन और दुकाने नजर आ रही हैं. इस बीच अचानक एक धमाका होता है और इसकी जद में साइकल सवार भी आ जाता है.

यूक्रेन की आम जनता इस युद्ध की कैसे शिकार हो रही है, इस वीडियो से साफ नजर आता है. वीडियो में धमाके के बाद जब धुआं छटता है, तब दिखाई देता है  कि साइकिल सवार जमीन पर पड़ा होता है और तड़प रहा होता है. इसके थोड़ी देर बाद वह दम तोड़ देता है. यूक्रेन इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है. रूस उस पर हवा,पानी और जमीनी हमले कर रहा है. रूसी सेना ने अब तक यूक्रेन के 137 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. वहीं सैकड़ों लोग घायल हैं. इसके साथ ही रूस यूक्रेन की जमीन पर भी कब्जा कर रहा है.

बदहवास हाल में भाग रहे हैं लोग

बीते दिनों यूक्रेन से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए वह दिल दहला देने वाले हैं. वहां की आम जनता इन दिनों खौफ के साए में जी रही है. हाल में एक वीडियो सामने आया, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर भाग रहे हैं. वहीं कुछ लोग बदहवास होकर सुरक्षित आसरा खोजने का प्रयास कर रहे हैं. लोग रेलवे और मेट्रों स्टेशन में शरण लेने को मजबूर हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर