Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बसपा के आलोक रंजन ने मतदाताओं से बनाया संवाद

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम क्षणों में बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार डा. आलोक रंजन ने अपनी ताकत झोंक दिया है।  विधानसभा क्षेत्र के बड़े बुर्जुगों, महिलाओं, युवाओं, मतदाताओं से बातचीत में डा. रंजन ने कहा कि जब तक राजनीति में अच्छे लोग नहीं आयेंगे बाबा साहब का सपना पूरा नहीं होगा। कहा कि बाबा साहब ने जो संघर्ष शुरू किया था आजादी के सात दशक बाद भी वे समस्यायें समाप्त नहीं हुई है। डा. रंजन ने कहा कि समाजसेवा उनके खून में है। उनके पिता डा. वी.के. वर्मा ने एक चिकित्सक और समाजसेवी के रूप में जो जगह बनायी है उनसे प्रेरणा लेकर ही वे चुनाव मैदान में है। कहा कि बसपा ने जो कहा उसे किया। बहन जी ने कांशीराम आवास बनवाया किन्तु भाजपा की सरकार में कांशीराम आवास घोर उपेक्षा के शिकार है। वादा किया कि अवसर मिला तो मतदाताओं से संवाद बनाकर विकास कार्य कराये जायेेंगे।
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के हरदिया चौराहा, बक्सई चौराहा, बिहारा, करियाबारी व उदयपुरवा, दयालपुर ग्राम व वाल्टरगंज चौराहे पर जनसम्पर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के साथ  मनीष चौधरी,  डॉ सुरेंद्र चौधरी, डॉ राजेश चौधरी, आलोक चौधरी, मनीष आजाद, अंकित राणा, विशाल गुप्ता, विनोद जायसवाल ,आर के पाण्डेय के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।