Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत लाने मे पाकिस्तान ने बिना कारण पूछे ही दिया सीधा हवाई रास्ता

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में भारत का मदद कर रहा पाकिस्तान: कैप्टन अचिंत भारद्वाज

कबीर बस्ती न्यूजः

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूस के हमले के बीच भारत वहां फंसे छात्रों को निकालने में जुटा हुआ है। इसमें पाकिस्तान, भारत का मदद कर रहा है। एअर इंडिया की फ्लाइट से छात्र भारत आ रहे हैं। पायलेट ने बताया कि यूक्रेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।

भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया जा रहा है। रोमानिया के बुखारेस्ट से एअर इंडिया की एक फ्लाइट AI-1942 आज ही दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट को एक विशेष चार्टर उड़ान के रूप में संचालित किया गया था। इस विमान के पायलट कैप्टन अचिंत भारद्वाज बताया कि पाकिस्तान सहित सभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने इवैक्यूएशन मिशन में साथ दिया है।

पाकिस्तान ने सीधा हवाई मार्ग दिया
कैप्टन भारद्वाज ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि हमें रोमानियाई से लेकर दिल्ली तक, तेहरान के रास्ते पाकिस्तान तक सभी ATC नेटवर्क ने सहयोग दिया। पाकिस्तान ने भी हमें बिना कारण पूछे ही सीधा हवाई रास्ता दिया। इससे समय भी बचा। हम रोमानिया के रास्ते उड़ान नहीं भरते लेकिन ATC और सरकार के बीच अच्छा को-ऑर्डिनेशन रहा।

ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों का रेस्क्यू
आपरेशन गंगा के तहत अब तक कुल 709 छात्र यूक्रेन से रेस्क्यू किए गए हैं। 240 भारतीय नागरिकों ने हंगरी के बुडापेस्ट से भी उड़ान भरी है। इसके पहले शनिवार को रोमानिया से पहली फ्लाइट 219 भारतीय छात्रों को लेकर मुंबई पहुंची थी। रोमानिया के लिए विशेष उड़ान के लिए पांच पायलट, 14 केबिन क्रू, तीन विमान इंजीनियर और दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

तूफान में कराया था विमान को लैंड
पिछले दिनों लंदन में आए भीषण तूफान में एअर इंडिया के भारतीय पायलट अंचित भारद्वाज ने फ्लाइट की सुरक्षित और साहसिक लैंडिंग कराकर सभी को चौंका दिया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और वी मुरलीधरन ने किया स्वागत
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।