सेना मेडल से नवाजे गए कैप्टन नीरज कुमार सिंह ने किया जनपद वासियों से अपील

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: 22 फरवरी को सेना मेडल से नवाजे गए बस्ती निवासी कैप्टन नीरज कुमार सिंह ने जनपद वासियों से अपील किया है कि आगामी 03 मार्च को भारी संख्या में मतदान करके जनपद का सम्मान बढ़ाएं। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। देश के वीर सैनिक देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को निछावर कर रहे है।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त गोविंद राजू एन एस, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया, डीडीओ/स्वीप नोडल अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कैप्टन नीरज कुमार सिंह की अपील का पोस्टर भी जारी किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि कैप्टन नीरज कुमार सिंह की अपील को मतदाता रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा ताकि लोग अधिक से अधिक मतदान कर सकें।
उन्होंने कहा कि पूरे निर्वाचन के दौरान प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, एनसीसी, स्काउट गाइड तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न आयोजन किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान होगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर