कैंसर पीडित की जान बचाने के लिए ब्लड बैंक कर्मी ने किया रक्तदान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बहादुरपुर निवासी एक व्यक्ति कैंसर से पीडित था। उसका प्लेटलेट्स भी काफी कम था। ऐसे में उसे ब्लड तत्काल ताजा ब्लड की आवश्यकता थी। इसलिए ब्लड बैंक कर्मी ने अपना ब्लड देकर ब्लड और प्लेटलेट्स दोनों की कमी को पूरा किया।
बहादुरपुर निवासी एक व्यक्ति कैंसर से पीडित था। बीमारी के चलते उसका ब्लड के साथ ही प्लेटलेट्स भी कम था। ऐसे में उसे तत्काल ताजा रक्त की आवश्यकता थी जिससे दोनों कमी पूरी हो सके। उसके घर और रिश्तेदारों ने ब्लड देने से मना किया तो ब्लड बैंक में कार्य कर रही दक्षिण दरवाजा निवासी अनुराधा सिंह ने तत्काल अपना ब्लड देकर उसकी जान बचाई। अनुराधा सिंह ने बताया कि उसे ताजा ब्लड की जरूरत थी और कोई ब्लड देने वाला नहीं मिल रहा था इसलिए मेरा नैतिक धर्म और कर्तव्य दोनों बनता है कि उसे अपना ब्लड देकर उसकी जान बचाई जाए। क्योंकि किसी की जान को बचाने से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। इसलिए मैनें रक्तदान कर उसकी जान को बचाना अपना कर्तव्य समझी और अपने ही ब्लड बैंक में कैंसर पीडित व्यक्ति के लिए रक्तदान किया। अनुराधा के इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर