Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

यूक्रेन से लौटे दो छात्रों का सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने किया स्वागत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने रविवार को यूक्रेन से सुरक्षित लौटे हर्रैया तहसील क्षेत्र के महूघाट निवासी मोहित कुमार और इसी तहसील क्षेत्र के रूपगढ के मुलायम सिंह यादव को मिठाई खिलाकर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि कठिन समय में वे अपने घर सुरक्षित लौट आये यह बड़ी उपलब्धि है। मोहित और मुलायम सिंह ने बताया कि वे यूक्रेन के टर्न ओपिल इलाके में रहते थे। युद्ध की मुश्किल घड़ी में भारत के राष्ट्रध्वज ने उनकी प्राण रक्षा किया और वे रोमानिया से होकर भारत लौटे। बताया कि रोमानिया के नागरिकों ने भारतीय होने के नाते उन्हें बहुत सम्मान दिया। कहा कि कडाके की ठंड में अलाव जलाकर किसी तरह से प्राण रक्षा किया। उनके सुरक्षित आ जाने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। स्वागत करने वालों में रोहित कुमार, दिलीप कुमार गौतम, राजन, लालमन आदि शामिल रहे।