महिलाओं को सम्मानित कर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने बढाया हौसला

बेटियों के हौसलों को बढाने की जरूरत-डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बेटियों का हौसला बढाते हुये कहा कि पुरूष स्त्री के अभाव में अधूरा है। महिलायें घर संसार के साथ ही आज सुरक्षा, सेना से लेकर विमान तक उड़ा रही है। अभिभावकों को चाहिये कि उनके हौसलों को कमजोर न करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने कहा कि अब इस सोच को बदल देने की जरूरत है कि महिलायें अबला है, समय बदला और उन्होने अपनी शक्ति के बूते जिन्दगी की उड़ान तय किया। बेटियों के साथ शिक्षा में भेदभाव समाप्त किया जाना चाहिये।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनुपमा सोनी प्रथम, रोशनी   चौधरी द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। उन्हें सम्मान पत्र, पुष्प गुच्छ और वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव, रोटेरियन राजेश्वरी वर्मा, डा. सुरभि वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगनरायन वर्मा, आराधना पाण्डेय, राधिका वर्मा, सरिता वर्मा, सुनीता वर्मा, प्रीती गुप्ता, रोशनी चौधरी, कमलेश चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, अमरेश कुमार चौधरी, श्याम किशोर दूबे, गौरव कुमार पाण्डेय, पारसनाथ चौधरी, बाबूराम के साथ ही विद्यालय की छात्रायें एवं रोटरी ग्रेटर के टी.एस. श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरि, रेनू श्रीवास्तव, आकांक्षा अग्रवाल, मंजू पाण्डेय, मुनरूद्दीन, अच्युत अग्रवाल, कवीश ओबराल आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर