Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मतगणना 10 मार्च को, डीएम ने जारी किया गाइडलाइन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन मंे 10 मार्च को मतगणना के दिन प्रातः 04.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक नेशनल हाइवे पर मण्डी समिति के सामने एक लेन संचालित होंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया कि इसके लिए दोनों चौराहों पर बैरियर की व्यवस्था की गयी है।
उन्होने बताया कि मतगणना प्रातः 08.00 बजे से शुरू होंगी। इसमें शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है ताकि कोई व्यक्ति मतगणना स्थल मे प्रवेश न कर सके। उन्होने बताया कि मतगणना स्थल पर लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी एंव उनके एजेण्ट मोबाइल एवं शस्त्र के साथ प्रवेश नही पा सकेंगे।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि मतगणना हेतु मण्डी में गेट नं0-1 से प्रत्याशी एंव उनके एजेण्ट का प्रवेश होगा। इनके वाहन पालिटेक्निक ग्राउण्ड में पार्क होंगे। गेट नं0-2 से प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारी प्रवेश करेंगे। गेट नं0-3 से मतगणना में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा मीडिया कर्मी प्रवेश करेंगे। इनके वाहन की फल मण्डी में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। मुण्डेरवा, पुरानी बस्ती एवं शहर की तरफ से मतगणना स्थल पर आने वाले सभी वाहन की पार्किंग हडिया चौराहे पर की जायेंगी।