विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्तीः विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में संचालित कार्यक्रमों की श्रंखला में इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से जिलाध्यक्ष आशा अग्रवाल के नेतृत्व में पुराना डाकखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे दवाइयां भी दी गयीं। डा. आस्था अग्रवाल एवं डा. दीपेन्द्र सिंह ने महिलाओं की जांच और काउंसिलिंग कर उन्हे सेहतमंद रहने के तरीके बताये।

डा. आस्था ने कहा महिलायें अक्सर अपने खान पान का ध्यान नही रखतीं। हारमोनल डिसबैलेंस, और पोषण की कमी एक बड़ा कारण है जिसके कारण उन्हे स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक समस्यायें होती हैं। डा. दीपेन्द्र ने कहा ज्यादातर महिलाओं में सुगर, ब्लडप्रेशर और पोषण की कमी देखने को मिली। उन्होने महिलाओं को सेहत के प्रति गंभीर रहने की सलाह दिया। शिविर में 50 से ज्यादा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे दवाइयां दी गयीं। सेक्रेटरी तूलिका अगवाल, शालिनी भानिरामिका, विवेक श्रीवास्तव एवं प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। आशा अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर