Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आर्य समाज गांधी नगर का 103 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रारम्भ

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: आर्य समाज गांधी नगर बस्ती का 103 वां वार्षिकोत्सव आर्य समाज गांधी नगर के प्रांगण में 11 मार्च से 14 मार्च तक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ व्यवस्थित रूप से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पं0 विष्णु व्रत शास्त्री महोपदेशक लखनऊ, पं0 सुंदरलाल शास्त्री महोपदेशक मोहाली, पंजाब, पं0 जयप्रकाश भजनोंपदेशक बाजपुर, उत्तराखंड, पं0 देव शर्मा भजनोपदेशक, बाजपुर उत्तराखंड को वेद कथा हेतु आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रातः 8 बजे से यज्ञ प्रवचन, भजनोपदेश व सायं 6 बजे से भजन प्रवचन नियत है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रथम बेला में देव यज्ञ पश्चात सत्येंद्र वर्मा उप मंत्री द्वारा भजन ‘‘प्रभु आप से महान कोई और नहीं’’ तथा भजन ‘‘बैठल रोवेली गुजरिया हो चुनरी में दाग लग गईल’’ के साथ मनुष्य जीवन का महत्व एवं उसे सार्थक बनाने हेतु उपदेश श्री वर्मा व राधेश्याम मंत्री के पश्चात आमंत्रित विद्वानों द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रातः काल यज्ञ मुख्य यजमान आशुतोष मोदनवाल सपत्नी द्वारा पं0 हरिपत पाण्डेय के वैदिक पुरोहित के पौरोहित्य में संपन्न हुआ।
आज के प्रथम दिवस के प्रथम बेला के कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वत जन पं0 हरिपत पाण्डेय वैदिक पुरोहित, मुरलीधर भारती प्रधान, राधेश्याम सिंह, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष मोदनवाल, ममता जी, सुभाष चंद्र योगाचार्य, बृज किशोर गुप्ता, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामेश्वर पांडे, विनोद उपाध्याय व शहर के संभ्रांत श्रोतागण उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में अंत में दिनांक 13 मार्च दिन रविवार को अपराह्न 2 से 4 तक महिला सम्मेलन के विशेष कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा करते हुए महिलाओं को विशेष रूप से भागीदारी का अनुरोध किया गया। सभा के अंत में 11 से 14 मार्च के आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्म अनुरागी भाई बहनों को उपस्थित होने हेतु अनुरोध कर सभा का समापन किया गया।