ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मैनपुरी: चुनाव खत्म होते ही अब अखिलेश यादव के करहल में गरजेगा योगी का बुलडोजर

कबीर बस्ती न्यूजः
मैनपुरी: यूपी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा ने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 एसडीएम ने दी चेतावनी 

एसडीएम आरएन वर्मा शनिवार को पुलिसबल के साथ कस्बे में पहुंचे, यहां उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी प्रकार से अतिक्रमण ना किया जाए। अतिक्रमण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते नगर में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। होली का त्योहार नजदीक है।

24 घंटे का दिया समय 

उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने के चेतावनी दी।  साथ ही कहा कि यदि नहीं माने तो महाबली के साथ पुलिस अतिक्रमण हटवाने का कार्य करेगी। तब जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि हथठेले वाले भी अतिक्रमण न बढ़ाएं। सड़क पर हथ ठेले नहीं लगाए जाएंगे। जहां सड़क किनारे जगह खाली रहे वहीं हथठेले लगाए जाएं।

किया जाएगा चालान 

एसडीएम ने नगर पंचायत को भी निर्देश दिए हैं कि वे नगर पंचायत कर्मी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएं। जो लोग नहीं मान रहें है उनका चालान किया जाए।