Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

खरीद फरोख्त की राजनीति के खिलाफ डीडी तिवारी चुनाव मैंदान में

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। विधान परिषद चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को मेधा पार्टी की ओर से दीन दयाल त्रिपाठी ने नामांकन पत्र खरीदा। कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति, त्रिस्तरीय पंचायत पदों में एकल पद आरक्षण आदि विन्दुओं को लेकर नोटा पर मतदान के लिये जागरूकता अभियान चलाया। इसके परिणाम सकारात्मक आये और अनेक प्रत्याशियों से अधिक मत नोटा को हासिल हुआ।
कहा कि राजनीति में आर्थिक वर्चस्व तोड़ने और सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्य, जन प्रतिनिधियों को सबल प्रतिनिधित्व देने, खरीद फरोख्त की चालू राजनीति समाप्त करने के बड़े संकल्पों को लेकर वे बस्ती- सिद्धार्थनगर स्थानीय चुनाव मंें हिस्सा लेंगे। उन्होने लोगों से हर स्तर पर सहयोग का आग्रह किया।