Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कानपुर: इत्र कारोबारी पीयूष जैन की मुसीबतें बढीं, सोना तस्करी के आरोप मे दर्ज हुआ एक और मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूजः

कानपुर: कानूनी मामले मे बुरे तरह फंस चुके इत्र कारोबारी पीयूष जैन की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही हैं। विदेशी सोना बरामदगी के मामले में भी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) लखनऊ की टीम ने पीयूष को सोना तस्करी का आरोपी मानते हुए उस पर कस्टम एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार को प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर पीयूष को 14 दिन न्यायिक हिरासत में रखने के लिए रिमांड मांगा गया। कोर्ट ने 29 मार्च तक के लिए रिमांड मंजूर कर लिया है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम द्वारा इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित घर में दिसंबर माह में छापेमारी की गई थी।  इस दौरान 196.57 करोड़ की नगदी के साथ ही 23 किलो सोना भी बरामद हुआ था। इन पर विदेशी मुहर लगी होने पर डीआरआई को जानकारी दी गई थी। 27 दिसंबर को यह सोना जांच के लिए डीआरआई के सुपुर्द कर दिया गया था।
कोर्ट की अनुमति लेकर डीआरआई की टीम ने जेल जाकर पीयूष से पूछताछ की थी। लेकिन पीयूष सोने की खरीद संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका था। उसने नगद रुपयों से सोना खरीदने की बात कही थी।

डीआरआई ने माना कि यह सोना पीयूष तस्करी के जरिये विदेश से भारत लाया है। कस्टम एक्ट के तहत सोने को सीज कर दिया गया और पीयूष को सोना तस्करी का आरोपी माना गया है। विशेष लोक अभियोजक अम्ब्रीष टंडन ने बताया कि मामले के विवेचक बद्रीश राय की ओर से कोर्ट में रिमांड अर्जी दी गई थी। पीयूष पर जो आरोप लगे हैं उसमें सात साल तक की सजा का प्रावधान है।