शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिये सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों, शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएम को 3 सूत्रीय ज्ञापन देकर शिक्षकों के समस्याओं के निस्तारण की मांग किया।
सौंपे ज्ञापन में 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हुये शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीपीएफ एवं पेन्शन का शीघ्र भुगतान कराये जाने, नव नियुक्ति शिक्षकों के बकाया वेतन पारदर्शी व्यवस्था के अनुसार भुगतान कराने, जनपद के सभी विद्यालयों में एसएमसी के खाता खुलवाने के लिये बैंक ऑफ बडौदा के कर्मचारियों को बीआरसी स्तर पर भेजकर समस्त औपचारिकता पूर्ण कराने आदि की मांग शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र,  कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, राम भरत वर्मा, शैल शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, अवनीश तिवारी, विजय प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर