कवि सम्मेलन मुशायरे में सम्मानित हुई विभूतियां

 करो देष की आज हिफाजत भीतर के गद्दारों से

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । राम रहमान साहित्यिक संस्थान द्वारा प्रेस क्लब सभागार में कवि सम्मेलन, मुषायरे के साथ ही विभिन्न क्षेत्रोें में योगदान करने वाले विभूतियों को अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र, शील्ड भेंटकर अध्यक्ष रहमान अली रहमान के संयोजन में सम्मानित किया गया।
संस्था के गतिविधियों पर प्रकाष डालते हुये रहमान अली रहमान ने अतिथियों, कवि, ष्शायरों के सम्मुख अपने विचार रखे। कहा कि साहित्य के माध्यम से समग्र मानवता की सेवा मूल उद्देष्य है।
अलीहसन मकरैंडिया द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ‘ विघ्न नाषिनी माता दे दो, हमको भी कुछ ज्ञान, उर में मेरे बस कर मैया करो मेरा कल्याण से आरम्भ कार्यक्रम में विजय प्रकाष श्रीवास्तव ‘सागर गोरखपुरी ने नाते पाक से मुषायरे  का आगाज किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अलीहसन मकरैंडिया, सागर गोरखपुरी, डा. रामनरेष मंजुल, एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ राम किषोर तिवारी, दिनेष चन्द्र पाण्डेय, डा. रमा षर्मा, डा. अफजल हुसैन अफजल को सम्मानित किया गया।
रामकिषोर तिवारी की रचना ‘ तुम स्वयं अपना दीपक जलाओ सखे, सो गई चेतना की जगाओ सखे’ को श्रोताओं ने सराहा। अलीहसन मकरैंडिया का गीत ‘ मंदिर से मस्जिद से निकलो, गिरजे व गुरूद्वारों से, करो देष की आज हिफाजत भीतर के गद्दारों से, ने मंच को नई दिषा दिया। डा. अफजल हुसेन अफजल के संचालन में अजीत कुमार श्रीवास्तव ‘राज, जगदम्बा प्रसाद भावुक, पं. चन्द्रबली मिश्र, राममणि षुक्ल, चन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव ‘पुजारी’ ने रचनाओं के माध्यम से वर्तमान संगति, विसंगति पर रोषनी डाली। अध्यक्षता करते हुये वरिश्ठ साहित्यकार डा. रामनरेष सिंह ‘मंजुल’ ने कवि धर्म के सरोकारों पर विस्तार से प्रकाष डाला। मुख्य अतिथि राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि साहिय का अपना लोक धर्म है। कार्यक्रम में राना दिनेष प्रताप सिंह, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, रोहित यादव, विष्वनाथ पाण्डेय आदि ने साहित्यिक परिदृष्य पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से परसुराम यादव, सामईन फारूकी, उमेष सिंह, विष्वनाथ पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, दीपक प्रसाद, अनिल श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में श्रीवास्तव के साथ ही अनेक श्रोता उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन