Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों को दिलाया शपथ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकास खण्ड दुबौलिया का शपथ ग्रहण समारोह  सोमवार को संघ अध्यक्ष  अजय कुमार आर्य के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये अध्यक्ष  अजय कुमार आर्य ने कहा कि पदाधिकारी अपने कर्तव्यों के साथ ही संघ की मजबूती के लिये काम कर सकें जिससे उनका उत्पीड़न न होने पाये और अधिकार हासिल हो। कहा कि संघ लगातार सफाई कर्मियों के अधिकारों के लिये संघर्ष जारी रखे हुये है।
ब्लाक अध्यक्ष, पेशकार, महेन्द्र प्रताप मंत्री, शेषराम वर्मा कोषाध्यक्ष, जय श्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुक्खी लेखा सम्प्रेक्षक को शपथ दिलाया गया। ब्लाक अध्यक्ष पेशकार से कहा गया है कि वे अति शीघ्र महिला प्रकोष्ठ का गठन करायें।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनसाराम, अवधेश कुमार, शिवमंगल पाण्डेय, असलम अंसारी, मोहर अली, वृजेन्द्र बहादुर, राजेश वर्मा, राम सजन, रामजनक, धमेन्द्र सिंह, जयराम, सुखदेव, सोनू, गंगा सागर, सर्वेश सिंह, आशाराम, साधू शरण, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, बाबूलाल, चन्द्रभूषण त्रिपाठी, अनिल मिश्र, कृपाशंकर तिवारी, राजेश कुमार, बाबूराम, वैजनाथ, दिनेश कुमार, विनोद, राम बुझावन के साथ ही अनेक सफाईकर्मी मौजूद रहे।