राष्ट्रपति के गीता प्रेस आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया तैयारियों का जायजा

कबीर बस्ती न्यूज:

गोरखपुर: राष्ट्रपति के गीता प्रेस आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस धार्मिक-आध्यात्मिक पुस्तकों के प्रकाशन की विश्व प्रतिष्ठित संस्था है। यहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम भी इसी प्रतिष्ठा के अनुरूप होना चाहिए। गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समरोह का शुभारंभ करने चार जून को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने गीता प्रेस में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन व उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न हो। साथ ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने सीएम योगी को बताया कि गीता प्रेस में राष्ट्रपति का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। दो ग्रंथ ‘विशिष्ट रामचरित मानस’ और गीता ‘तत्व विवेचनी’ का विमोचन राष्ट्रपति के हाथों होना है, उसकी छपाई प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पूर्व गीता प्रेस का निरीक्षण कर सीएम योगी ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी तैयारियों को खुद परखा और अधिकारियों व गीता प्रेस प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के समय सांसद रवि किशन, एडीजी अखिल कुमार, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, गीता प्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन