Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चौ. चरण सिंह को उनकी 35 वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह को उनकी 35 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग कालोनी में स्थित चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। टीम आरएलडी के प्रदेश संयोजक राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों में भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की ताकत है।

जब तक किसानों को केन्द्र मानकर नीतियां नही तैयार होंगी भारत सामान्य प्रगति करता रहेगा जेकिन किसानों को समृद्ध बनाकर ही शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना साकार होगी। इससे पहले ऐश्वर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा भारत की खुशहाली का रास्ता खेतो मेड़ों और पगडंडियों से होकर गुजरता है। ऐसे में किसानों को हाशिये पर रखकर हम आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नही कर सकते हैं। उन्होने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकारों को चौधरी चरण सिंह का जीवन वृत्त पढ़ना चाहिये और उनके बताये रास्ते पर चलकर देश को खुशहाल बनाने के लिये ठोस कदम उठाने चाहिये। पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश चौधरी, रायअंकुरम श्रीवास्तव, वकास अहमद, रहमान खान, अरूणेन्द्र पटेल, शिवकुमार गौतम, इन्द्रबहादुर यादव, रविन्द्र चौधरी, मनीष चौधरी, कमल सोनकर, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।