प्रयागराज: पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं अटाला बवाल मामले में नामजद 31 आरोपी

कबीर बस्ती न्यूज:

प्रयागराज: अटाला बवाल मामले में नामजद 31 आरोपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। पुलिस टीमें इनकी तलाश में धूल फांक रही हैं। 12 दिन बीतने के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है। इनमें करेली के पार्षद फजल व एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शाह आलम समेत पांच वह आरोपी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर, एक अन्य नामजद आरोपी सगीर को खुल्दाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अटाला बवाल मामले में कुल 95 नामजद और 5400 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से खुल्दाबाद थाने में दर्ज एक मुकदमे में 70 जबकि करेली थाने में दर्ज दो मुकदमों में 25 लोग नामजद किए गए थे। अब तक कुल 103 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें से कई नामजद तो कुछ अज्ञात भी शामिल हैं जिन्हें वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किया गया है।

फिलहाल 32 नामजद आरोपी ऐसे हैं जो 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में खुल्दाबाद व करेली पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी का कहना है कि आरोपियों के हरसंभव ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल वह घर छोड़कर भागे हुए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस फरार चल रहे कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वारंट जारी कराने की तैयारी में है। 32 वांछितों में शामिल कुछ अन्य के खिलाफ भी एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। उधर अफसरों का यह भी कहना है कि एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। 

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर