Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गोकशी मामले में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापनः दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शिव सेना के जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियांे, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को  देकर सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुरचक गांव में घटित हुये गोकशी के मामले में जिम्मेदार लोगों कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
ज्ञापन देने के बाद प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद गोकशी की घटनायें शर्मनाक है। गदापुरचक गांव में हुये गोकशी मामले में जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय और निर्दोषों का अकारण उत्पीड़न न किया जाय। इसी कड़ी में उन्होने गौशालाओें में पशुओें की दुर्दशा पर ध्यानाकर्षण करते हुये कहा कि गौशालाओें में जो पशु लाये जाय उन्हें पूरा पोषण मिले और घायल पशुओें का इलाज कराया जाय। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु जो आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं उन्हें गौशालाओं में पहुंचाया जाय। कहा कि गोवंश के हत्यारों को किसी कीमत पर न बख्शा जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सर्वजीत मिश्र, आकाश गुप्ता, आदित्य शुक्ल, नागेन्द्र मिश्र, आशीष, संजय कुमार, सूरज यादव, रूद्र आदर्श पाण्डेय आदि शामिल रहे।