Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

भैंस चराने गई युवती के साथ हैवानियत करने वाला गया सलाखों के पीछे

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्‍ती। छावनी थाना क्षेत्र में भैंस चराने गई युवती के साथ हुए दुष्कर्म और हैवानियत के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकडे गए युवक ने नशे की हालत में युवती के साथ मारपीट कर जबरिया दुष्‍कर्म का प्रयास किया, और उसके अंदरूनी पार्ट में हाथ डाल भाग निकला था।
बता दें कि छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को इंटर कालेज के पीछे शाम के समय भैस चराते समय जमीन पर पटक कर उसे मारने पीटने के बाद उसके साथ एक युवक ने जबरिया दुष्‍कर्मक रने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आवेश में आकर उसने उसके गुप्‍तांग में हाथ डाल दिया, जिससे वह अचेत हो गई। 31 अक्‍टूबर को हुई इस हैवानियत की घटना बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे डाक्‍टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्‍कार और मारपीट कर घायल करने की धारा में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने बताया कि घटनाकारित करने वाले की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव निवासी अभय पाण्डेय उर्फ करिया के रूप में हुई। उसे रामजानकी तिराहे से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्‍वीकार किया है कि गांजा पीने के बाद वह बाइक से कच्‍ची नहर मार्ग होते हुए आ रहा था कि एक लडकी भैस चराते मिल गई। उससे मैने पूछा कि भैस मारती तो नही है, इस पर वह बिना कुछ बोले दूसरी तरफ मुंह करके खडी हो गई। इसके बाद इधर उधर देखकर उसे पीछे से पकडकर जमीन पर पटक दिया, उसके चिल्‍लाने पर उसे थप्पड़ मारा और उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद जबरिया सम्‍बन्‍ध बनाना चाहा तो वह छटपटाने लगी। गुस्‍से में आकर उसने उसके अंदरूनी पार्ट में हाथ डाल दिया और उसे अचेत छोडकर भाग निकला था। एसपी ने बताया कि मामले में आवश्‍यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।