Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचे नाबालिग को सीडब्लूसी ने परिजनों को सौंपा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचे नाबालिग बालक को सीडब्लूसी ने आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया। अपने बालक को पाकर परिजन खुशी से झूम उठे।

बताते चलें कि उक्त 12 वर्षीय  बालक बरेली के बदायूं रोड सुभाष नगर का निवासी है, अपने माता पिता से नाराज हो कर ट्रेन के जरिए वह बस्ती पहुंच गया था, ट्रेन में अकेला बालक देख कर बस्ती आरपीएफ ने पूछ ताछ की, बालक की असलियत पता चलने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बच्चे को सौप दिया, चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य संतोष श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया था, मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने नाबालिग के परिजनों को सूचित करने का आदेश देते हुए बालक का मेडिकल जांच कराने का निर्देश जारी किया था। मंगलवार को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत हो कर बालक के पिता ने बताया कि बालक घर वालों को बिना बताए भाग गया था, घर वाले अपने स्तर से खोजने का प्रयास कर रहे थे,इसी बीच बच्चे के बस्ती में होने की सूचना मिलने पर बच्चे को ले जाने के लिए बस्ती आ पहुंचे। बताया कि बालक घर से 7बार भाग चुका है, बार बार भागने की बात सामने आने पर न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य संतोष श्रीवास्तव गोवर्धन गुप्ता की टीम ने बालक की काउंसलिंग प्रक्रिया करवा कर बालक को पिता को सौप दिया, और आगे की कार्यवाही के लिए सी डब्लू सी बरेली के समक्ष प्रस्तुत होने का आदेश दिया।