Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बनकटी नगर पंचायत चुनाव में जीतेन्द्र पाल का नाम आने से बदल गया चुनावी माहौल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बनकटी नगर पंचायत चुनाव में अचानक समाजवादी पार्टी के जीतेन्द्र पाल का नाम सामने आने से चुनावी माहौल बदल गया है। जीतेन्द्र पाल को पार्टी ने सिम्बल दिया तो यहां मुकाबला आमने सामने का होने की संभावना है। जीतेन्द्र पाल ने बताया कि पार्टी ने टिकट दिया और जनता ने भरोसा किया तो नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के मायने बदल जायेंगे।
जिस तरह नगर पंचायतों को लूट खसोट का जरिया बनाया गया है, निजी और स्वजनों के लाभ के लिये जिस तरह विकास से समझौते किये गये हैं उस कार्य संस्कृति से लोगों को मुक्ति मिलेगी। समाजवादी नेता ने यह भी कहा कि भाजपा शासित नगरपालिकाओं तथा नगर पंचायतों का हाल जनता से छिपा नही है। जनहित के मुद्दे हाशिये पर हैं और केवल निजी लाभ के लिये नंगर पंचायतों को इस्तेमाल किया गया है।
उन्होने कहा हमारे लिये यह अवसर मात्र सेवा का माध्यम होगा। अपनी कर्मठता, इमानदारी और सक्रियता से परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिये पेशे से आय हो जाती है, लेकिन नगर पंचायत की जनता का सेवा का अवसर मिला तो अपनी मातृभूमि होने के नाते इसकी हर कीमत चुकाने का भरपूर प्रयास रहेगा। नगर पंचायत को नई पहचान मिलेगी और क्षेत्रीय जनों के सम्मान और स्वाभिमान की हर कीमत पर रक्षा होगी।