Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

लावारिश को मिला पुलिस और अखिलेश का सहारा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शनिवार को जिला अस्पताल के निकट लावारिस अवस्था मंे एक अज्ञात व्यक्ति ठंड से ठिठुर रहा था और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी। विश्व हिन्दू महासंघ  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्होने शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा को सूचना दी।

अस्पताल चौराहे के चौकी इंचार्ज ललितकांत मौके पर पहुंचे और गंदगी में चौतरफा लिपटे व्यक्ति को नहलाने धुलाने के साथ ही उसे नया ऊनी वस्त्र पहनाकर भोजन कराया गया। बाद में उसे चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जुट गये और इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना किया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि अज्ञात लावारिश व्यक्ति पूरी रात ठंड का सामना करता रहा जिससे उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी थी।