Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

सपा की बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती:  शनिवार को  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व में हुये चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ ही भावी चुनावों की रणनीति पर विचार किया गया।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी जन समस्याओं को लेकर अपना संघर्ष जारी रखें और जनता से सीधा संवाद बनायें। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही विजय हासिल होगा। कहा कि समाजवादी विपरीत परिस्थितियों से हार नहीं मानते। हमें निरन्तर जागरूक रहना होगा।
सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल ने सांगठनिक मजबूती और तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही लक्ष्य हासिल होंगे।
बैठक में समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, मो. उमर, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, सुरेन्द्र सिंह ’, चन्द्रिका सिंह, राम सिंह यादव, निजामुद्दीन, राघवेन्द्र सिंह, डब्बू यादव, मो. हारिश, गीता भारती, जुवेदा खातून, अब्दुल कलाम, रामचन्द्र यादव, भोला पाण्डेय, गौरीशंकर यादव, युनूस,     आलम, धनुषधारी गुप्ता, मो. रफीक, मो. स्वालेह, शिरोमणि उर्फ पिन्टू पाल, विनोद चौधरी, दिलीप यादव, नीलू सिंह, गुलाम गौस, मो. हाशिम, सर्वेश चौधरी, राम सुरेश, धर्मात्मा यादव ‘कोईल’, मो. शाहिर के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।