अवैध प्लाटिंग की जांच, सिर्फ खानापूर्ति या सरकार कार्यवाही के मूड में,हाउसिंग बोर्ड में मकान खरीदने वाले चिंतित, बड़ी अवैध प्लाटिंग का रास्ता कॉलोनी का होगा ?

अवैध प्लाटिंग की जांच, सिर्फ खानापूर्ति या सरकार कार्यवाही के मूड में….?

भाटापारा जरा हटके। राजस्व विभाग की भली-भांति जानकारी में शहर व आसपास दो दशक में दर्जनों स्थानों पर तथाकथित अवैध प्लाटिंग का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। समय-समय पर शिकायतों पर जाने वाला सरकारी अमला जांच की खानापूर्ति कर फिर आंखों में पट्टी बांध लेता है।
हाल ही में कुछ शिकायतों पर जांच हेतु नगर निवेश की टीम ने नगर में दौरा किया अवैध प्लाट कटिंग के कुछ भूखंडों पर जांच भरी नजर फेरी, 3 को नोटिस भी जारी कर गैरकानूनी अवैध प्लाटिंग में लगे लोगों में सनसनी मचा दी ।पहले भी शिकायतें हुई, नोटिस भी आए और बात आई गई हो गई। अवैध प्लाटिंग के धंधे में समूचे राजस्व विभाग की जानकारी में ही सारे काम होते हैं। बिक्री नकल, नक्शा जारी करने, पंजीयन ,नामंत्रण, डायवर्सन अधिकारी राजस्व विभाग की जानकारी बिना संभव नहीं। ऐसे में यह कोई चोरी-छिपे गुपचुप करने जैसा कार्य तो नहीं है। अवैध प्लाटिंग के लिए कभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई क्या?

हाउसिंग बोर्ड में मकान खरीदने वाले चिंतित, बड़ी अवैध प्लाटिंग का रास्ता कॉलोनी का होगा ?

शहर में अनेक स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग हो रही है और राजस्व विभाग को जानकारी ना होना संभव नहीं। यहां तक तहसील ऑफिस के पास हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी के पीछे भी प्लाट कटिंग जारी है। जिसमें रास्ता ही हाउसिंग बोर्ड का उपयोग किया जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक कॉलोनी से रास्ते की परमिशन नहीं है और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाउंड्री वाल बनने पर पीछे प्लाट लेने वाले कहां से आना जाना करेंगे। वही हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में 25- 30 लाख के मकान खरीदने वाले भी चिंतित हैं कि पीछे बड़ी कॉलोनी जोड़ने से सड़क यातायात का दबाव बढ़ेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी