Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

संरक्षण गृहों की संख्या बढ़ाने का प्रदेश सरकार ने लिया फैसला इन जिलों में बनेंगे महिला शरणालय बाल संरक्षण गृह

कबीर बस्ती न्युज।

लखनऊ: प्रदेश में निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों संख्या में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने संरक्षण गृहों की संख्या भी बढ़ाने का फैसला लिया था। इसके मद्देनजर विभाग ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में भी इसे शामिल किया था।

सरकार प्रदेश में निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों के पालन-पोषण के लिए कई शहरों में महिलाओं, किशोरियों और किशोरों के लिए संरक्षण गृहों की संख्या बढ़ाने जा रही है। इसके लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में 13 जिलों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।

कोरोना काल के बाद प्रदेश में निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों संख्या में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने संरक्षण गृहों की संख्या भी बढ़ाने का फैसला लिया था। इसके मद्देनजर विभाग ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में भी इसे शामिल किया था। हालांकि करीब एक साल बाद भी विभाग इसका प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाया था। इसी कड़ी में अब कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कार्ययोजना में निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिए संरक्षण गृहों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनमें मिलने वाली सुविधाओं को भी और बेहतर करने पर फोकस किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में अभी भी निराश्रित महिलाओं के लिए आश्रय गृह नहीं है। प्रदेश में जो संवासिनी संरक्षण गृह उपलब्ध हैं, वहां पहले से ही निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ है। इसलिए सरकार ने प्रदेश के कई शहरों में महिला आश्रय गृह और किशोर, किशोरियों के लिए संरक्षण गृह का निर्माण कराने का फैसला किया है। विभाग द्वारा लखनऊ समेत कई शहरों में महिला आश्रय के साथ कई शहरों में किशोर संरक्षण गृह के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभाग की प्रभारी निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।  दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन जिलों में बनेंगे महिला शरणालय बाल संरक्षण गृह
 प्रस्ताव के मुताबिक गाजीपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद में 100-100 लोगों की क्षमता के महिला आश्रय गृह का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार आगरा में 50 की क्षमता वाले राजकीय बाल संरक्षण गृह के अलावा रायबरेली, कानपुर, मिर्जापुर व चित्रकूट में 100-100 की क्षमता वाला एक-एक राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ व अमेठी में एकीकृत आश्रय सदन भी बनाए जाएंगे।