Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

23 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाप का वितरण

कबीर बस्ती न्युज।

बस्ती : मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अन्तर्गत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कुल 23 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाप वितरित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लैपटाप प्राप्त कर्ता छात्र-छात्रा तकनीकी के माध्यम से अपने ज्ञान कौशल का सार्थक प्रयोग करे तथा निरन्तर अभ्यास के साथ ज्ञानार्जन करें। प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता अथवा पिता या माता और पिता दोनों को खो चुके ऐसे छात्र, जो कक्षा 9 से 12 अथवा व्यवसायिक कोर्स कर रहे हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, उनको लैपटाप का वितरण किया गया है। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, लाभार्थी छात्र-छात्राए एवं उनके अभिभावक तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।