Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पांच हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को जिंदा गंगा नदी मे फेंका, मछुआरों ने बचायी जान

पुलिस ने पांच आरोपियों के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज।

गाजीपुर:  सैदपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पता चला है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने किशोरी को जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके मंगलवार को माहपुर तिराहे से पांच आरोपियों को पकड़ा है। चार आरोपी किशोर हैं। बालिग आरोपी नंदरौल बौरवा निवासी शैलेश कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोर आरोपियों को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पांच मार्च का है। साजिश के तहत एक किशोर ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया और मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने दोस्तों के हवाले कर लिया। दोस्त किशोरी को वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को लेकर वाराणसी गए। दिनभर गाड़ी में बैठाकर उसे घुमाया, लेकिन पकड़े जाने के डर घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सके। पकड़े जाने के डर से ही किशोरी को वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। नदी में मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों ने किशोरी को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
होश आने के बाद परिजनों को दी जानकारी
दर्ज मुकदमे के मुताबिक, किशोरी को छह मार्च को होश आया था, फिर परिजन उसे लेकर घर चले गए। किशोरी सदमे में थी। लिहाजा, परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके। 12 मार्च को किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों ने सैदपुर कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के पीछे की जो कहानी सामने आई, वो हैरान करने वाली है। एक आरोपी किशोर ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी से दोस्ती की, फिर वाराणसी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गए। इस बीच नया फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया। किशोरी को बाइक पर बैठाकर किशोर चौबेपुर ले गए, वहां कुछ और दोस्त मिले। दरअसल, सैदपुर क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर चल रहा था। एक मजदूर के बीमार होने पर तीन मार्च को उसका किशोर बेटा काम पर गया था। किशोर ने मकान मालकिन की किशोरी पोती को बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी।
पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। चार आरोपी किशोर हैं, जबकि एक आरोपी बालिगम है। घटना में प्रयुक्त तीनों बाइकें बरामद कर ली गई हैं। – शिव प्रताप वर्मा, कोतवाली प्रभारी सैदपुर