Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सहारा निवेशकों को वापस होंगे 5 हजार करोड़- अभयदेव शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । सहारा में जमा निवेशकों का रूपया वापस लेने की उम्मीद बढ गई है। ऑल इण्डिया जन आन्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अभयदेव शुक्ल ने बताया कि देश के अनेक राज्यों में  लम्बे संघर्ष और कानूनी लडाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने सीआरसी का पक्ष सुनते हुये सहारा सेवी एकाउन्ट से 5000 करोड रूपये छोटे निवेशकों को तुरन्त वापस किये जाने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार सोसायटी को आदेश जारी किया है।
यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अभयदेव शुक्ल ने कहा कि भले ही यह आंशिक जीत हो किन्तु अब बंद दरवाजे खुल गये हैं और उम्मीद की किरण जाग गई है।  यदि शीघ्र निवेशकों का बकाया राशि भुगतान न हुआ तो देश भर के जमाकर्ता भाजपा सरकार के विरूद्ध मतदान करेंगे। बताया कि आन्दोलन का ही प्रभाव है सरकार के सालिस्टर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से 5000 करोड निवेशकों को वापस करने की अपील किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कहा कि जब तक सहारा में जमा पूरा धन वापस नहीं हो जाता ऑल इण्डिया जन आन्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने निवेशकों से कहा कि वे धैर्य का परिचय दें और मोर्चा से जुडे।