Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

श्रावण मास में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत किया स्थलीय निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती :मंडलायुक्त एवं आईजी ने कलेक्ट्रेट से शास्त्री चौक, चेतक तिराहा, भूअर निरंजन, डारीडीहा होते हुए श्री भदेश्वर नाथ मंदिर तक का बस में बैठकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। रास्ते में अवैध अतिक्रमण हटाने तथा जगह-जगह पर बिल्डिंग मटीरियल बालू, मोरंग, गिट्टी आदि हटवाने का निर्देश दिया। डारीडीहा से भदेश्वर नाथ मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बिजली के तार सही कराने का निर्देश दिया। श्री भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने कांवरियों के मंदिर में प्रवेश एवं निकास के रास्ते का निरीक्षण किया। एक-दो स्थानों पर उन्होंने बैरिकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने जल चढ़ाकर मंदिर से निकास के लिए नवनिर्मित रास्ते पर चल कर देखा तथा यहां पर गड्ढों में स्थान-स्थान पर राबिश डलवाने का निर्देश दिया। मंदिर से निरीक्षण के बाद वे बस द्वारा अधिकारियों के साथ जनपद के अयोध्या बॉर्डर पर पहुंचे। रास्ते में उन्होंने जगह-जगह बन गए गड्ढों को भरवाने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, उप जिलाधिकारी विनोद चंद्र पांडे, गुलाब चन्द्र, अतुल आनंद, शैलेश दुबे, डीपीआरओ संजय शर्मा, एएमए विकास मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र, ज्ञान प्रकाश, पीडब्ल्यूडी के केशवलाल, एआरटीओ पंकज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद तथा छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय तथा संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।