Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बजटः किसी को निराशाजनक तो किसी के लिये कल्याणकारी

बस्तीः यूपी सरकार के बजट पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। सत्ताधारी नेता इसे लोक कल्याणकारी बता रहे हैं, वहीं विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जारी किये बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा की बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

बजट में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही विकास और पूर्वांचल का पूरा ध्यान रखा गया है। चिकित्सा सुविधाओं से लेकर शिक्षा पर जिस तरह से सरकार ने ध्यान दिया है उससे प्रदेश का चतुर्दिक विकास होगा। प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रूपए का पेश किया गया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर की इकानामी बनाने की दिशा में ये बजट मील का पत्थर साबित होगा।

वही किसान नेता दिवान चन्द पटेल ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार का बजट निराश करने वाला है। बजट में जिस तरह से किसानों, नौजवानों की अनदेखी की गयी है इससे सरकार की जनविरोधी नीतियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है। एमएसपी पर खरीदारी, मण्डियों की स्थिति पर भी बजट में कोई प्राविधान नहीं किया गया है।