Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बजटः किसी ने की तारीफ, किसी ने कहा कर्मचारियों के लिये कुछ नहीं

बस्तीः सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पांचवे पूर्ण पेपरलेस बजट पर कहा है कि यह बजट जय जवान, जय किसान को समर्पित है। 5,50,270.78 करोड़ रुपये के बजट मे किसानों, युवाओं को रोजगार, उद्योगों के विकास, किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था है। इस बजट से प्रदेश के विकास की गति तेज होगी और जहां अन्नदाता की आय दो गुनी होगी। बजट मील का पत्थर है वहीं महिलाओं को उद्यमी बनाने, उनकी सुरक्षा आदि पर पर्याप्त ध्यान है। आत्मनिर्भर भारत को समर्पित यह बजट सभी वर्गो के लिये कल्याणकारी है।

वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ‘एस.पी. तिवारी गुट’ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि इस बजट से प्रदेश के कर्मचारियों में घोर निराशा है। बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिये कुछ भी नहीं है। बहुत उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन नीति बहाली की दिशा में प्रदेश सरकार पहल करेगी और राज्य कर्मचारियों के लम्बित मामलों को निस्तारित करने की दिशा में बजटीय प्राविधान होगा किन्तु इस पेपरलेस बजट में कर्मचारी पूरी तरह से उपेक्षित है। कहा कि बजट में कोरोना यौद्धाओं को भी सरकार ने अनदेखी कर दिया। अल्प वेतन भोगी और मध्यम वर्ग के लोग कोरोना काल में सर्वाधिक परेशान रहे। उन्हें कोई राहत नहीं दी गई है।