Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिम्मेदारों ने ही फंुकवा दी लाखों रूपये की इक्सपायर दवाऐं

– सिद्वार्थनगर जिले के बांसी ब्लाक स्थित बसन्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मामला

– दवा जलाने की घटना के 10 दिन बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं अफसर

– स्वास्थ्य विभाग मे मामले को दबाने के लिए लीपापोती का काम शुरू,

– 10 दिन तक रिर्पोट नही दे पाये डिप्टी सीएमओ, सीएमओ को जांच रिर्पोट का इन्तजार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। जीवन रक्षक दवाओं पर सरकार पानी की तरह करोडों रूपये बहा रही है। सरकार की मंशा है कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिले। लेकिन सरकार की मंशा पर कालिख पोतकर स्वास्थ्य विभाग मे बैठे जिम्मेदार द्वारा करोडों के कमीशनखोरी मे नाना प्रकार की कलाकारी की जा रही है। करोडों के कीमत की दवाऐं मरीजों जरूरतमंदों तक नही पहुंच पायीं और इक्सपायर हो गयीं। जिसे साहब ने शासन के निर्देशों के विरूद्व नष्ट करा दिया। जिसका बीडियो फुटेज कबीर बस्ती न्यूज ने प्राप्त कर मामले की पडताल शुरू कर दिया। करोडों के कीमत की दवाओं को जलाने का मामला सिद्वार्थनगर जिले के बांसी ब्लाक के बसन्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। यह घटना 11 व 12 जून 2021 की बतायी जाती है। मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्वार्थनगर डा0 संदीप चैधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान मे है। प्रकरण के जांच हेतु डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिया गया है। जांच रिर्पोट मिलते ही उचित कार्यवाही की जायेगी। जबकि एडी हेल्थ बस्ती मण्डल डा0 सी0पी0 कश्यप ने बताया कि मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान मे लाया गया है। सीएमओ सिद्वार्थनगर से जानकारी प्राप्त कर बताऐंगे।
एक तरफ जहां कोविड महामारी को लेकर शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर आम आवाम भारी परेशानियों से गुजरा है। वहीं विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित बूढे, बच्चे व महिलाएं सीएचसी/पीएचसी पर मिलने वाली दवाओं से वंचित रहे। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने जरूरतमंद व गरीबों को भी आत्मनिर्भर बना डाला। यह हाल सिद्वार्थनगर जिले के बांसी ब्लाक के बसन्तपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द का है। जहां लाखों रूपये की दवा व सीरप का एक बडा इस्टाक इस्पायर होने के कारण जला दिया गया। यदि समय से यह दवाऐं मरीजों एंव जरूरतमंदों को मिल जाती तो शायद सरकार की मंशा पूरी होती और लोगों को इसका लाभ मिल जाता। जहां मामला लाखों के कमीशन से जुडा हो तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कुछ ऐसा ही रास्ता अपनाते हैं।
यहां विचारणीय प्रश्न यह है कि दवाओं को जलाने की घटना का वीडियो विजुवल 11 व 12 जून 2021 की है। प्रकरण सीएमओ के संज्ञान मे होने के बाद भी 10 दिन गुजर गये अभी साहब की जांच पूरी नही हो पायी। यह जांच कब तक पूरी होगी ? दोषियों का गर्दन कब कानून के शिकंजे मे होगा या मामले मे लीपापोती कर मामले को रफा दफा कर दिया जायेगा। यह तो वक्त ही बताएगा।
इस सम्बन्ध मे एमओआईसी बसन्तपुर डा0 राजीव रंजन ने पूछने पर बताया कि मेरे भी संज्ञान मे लाया गया था कि दवाऐं जलाई गयी है। जब हमने पूछताछ किया तो पता चला कि कूडा जलाया गया था। दवा जलाने की घटना यहां की नही है।