Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आरोग्य साथी एप बताएगा कहा मिलेगी जांच व इलाज की सुविधा

टीबी मरीजों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया एप
 कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। टीबी मरीजों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने टीबी आरोग्य साथी एप लांच किया है। इस मोबाइल एप की सहायता से कोई भी नजदीकी जांच केंद्र व इलाज की सुविधा वाले अस्पताल या क्लीनिक के बारे में  जानकारी हासिल कर सकता है। वर्ष 2025 तक देश से टीबी के खात्मे के लिए शुरू किए गए प्रयासों के क्रम में यह एप जारी किया गया है।
प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश से टीबी की समाप्ति के लिए जो समय सीमा निर्धारित की है, , उसे देखते हुए क्षय रोग विभाग द्वारा कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बीमारी के लक्षण के बारे में बताया  जा रहा है। अगर किसी में लक्षण है तो उसकी जांच कराई जाती है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उसका पंजीकरण कर इलाज शुरू कराया जाता है।
अब मोबाइल एप की सहायता से भी लोगों को कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कोई भी अपने प्ले स्टोर की सहायता से टीबी आरोग्य साथी एप डाउनलोड कर सकता है। इस एप के जरिए टीबी से संबंधित कई तरह की आवश्यक  सूचना हासिल की जा सकती है। इस एप के जरिए टीबी के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की जा सकती है। कहा जांच व इलाज की सुविधा है तथा टीबी के मरीज के न्यूट्रीशन के लिए क्या आवश्यक है, सब जानकारी एप पर मौजूद है। टेलीकंसल्टेशन की भी सुविधा यहां पर उपलब्ध है। एप की सहायता से निःक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। इसका लिंक नजदीकी टीबी जांच केंद्र को भेजकर वहां उपलब्ध जांच की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
पंजीकरण के बाद मिलती है इलाज की सुविधा
टीबी की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग द्वारा मरीज का पंजीकरण निःक्षय पोर्टल पर किया जाता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ ही मरीज का इलाज शुरू हो जाता है। समय-समय पर इलाज से संबंधित फीडबैक फील्ड स्टॉफ द्वारा लिया जाता है। इलाज के दौरान मरीज को पोषण भत्ता भी दिया जाता है। इलाज के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी फालोअप जारी रहता है।