निर्माण कार्य शुरू, धरना प्रदर्शन स्थगित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

पचपेड़िया रोड के निर्माण की मांग को लेकर बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर 30 जून को घोषित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह बातें व्यापारी नेता आनंद राजपाल ने पत्रकार वार्ता में कही। वे अपने मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा पचपेड़िया रोड का प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

सड़क पर मंगलवार से ही गिट्टियां गिरनी शुरू हो गयी हैं। व्यापार मंडल अराजनैतिक संगठन है, समस्याओं और नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से शातिपूर्ण संघर्ष करना हमारी कार्यशैली है, इसलिये सड़क निर्माण शुरू होने के बाद धरना प्रदर्शन का औचित्य नही रह गया।

आनंद राजपाल ने स्थानीय नागरिकों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया संस्थानों को सहयोग और सकारात्मक सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। व्यापार मंडल के महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल एवं नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा पचपेड़िया रोड काफी इंतजार के बाद बनना शुरू हुआ है। इसलिये इस पर सबकी नजर है। कार्यदायी संस्था को सड़क की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना होगा। गुणवत्ता की अनदेखी हुई व्यापार मंडल चुप नही रहेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन