बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर सम्पन्न हुआ विशेष कार्यशाला

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती।

पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अनिल कुमार राय व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस लाइन बस्ती के प्रेक्षागृह में परिक्षेत्र स्तर की बाल संरक्षण, पाक्सो अधिनियम, मानव तस्करी रोकथाम इकाइ (ए0एच0टी0यू0), बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन युनिसेफ द्वारा किया गया। जिसका संचालन युनिसेफ की मण्डलीय सलाहकार सुश्री रिजवाना परवीन द्वारा किया गया।
कार्यशाला में युनिसेफ प्रशिक्षित प्रशिक्षक डा0 श्रीकुमार स्कन्द पाण्डेय, एसोशियेट प्रोफेसर डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय लखनऊ द्वारा परिक्षेत्र स्तर के समस्त थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं जनपद में स्थित मानव तस्करी रोकथाम इकाई में नियुक्त पुलिस कर्मियों, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई में नियुक्त सहकर्मी पुलिस कर्मियों को उक्त अधिनियम के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चैधरी, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह , क्षेत्राधिकारी रुधौली धनन्जय सिंह कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक ए0एच0टी0यू0ध्एस0जे0पी0यू0 सुरेन्द्र कुमार यादव, मसेन्द्र प्रसाद चैहान बस्ती, चाईल्ड लाइन श्री रामललित यादव सहित स्वास्थ विभाग के लोग मौजूद रहे ।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन